काश , ऐ खुदा ! वो दीवानी होती !
सच, ये जिन्दगी कितनी सुहानी होती !!
उन्हें लेकर बुनता मैं लाखों ख्वाब !
जैसे वो मेरे सपनों की रानी होती !!
उनके दीदार को तरसती आँखे!
झलक उनकी मेहेरबानी होती !!
दिल के आइने में जो देखते दोनों !
प्यार की तस्वीर कितनी नूरानी होती !!
बेशुमार करता मैं उनसे प्यार !
लाजवाब अपनी जिन्दगी होती !!
राधा किशन की जहाँ में ‘अजनबी ’ !
बेमिशाल अपनी प्रेम कहानी होती !!
No comments:
Post a Comment