देख लूँ जब तुझे मैं इक नजर
मेरे दिलको करार आए !
पास क्यों न हों लाखों हसीना
मुझको तुझपे ही प्यार आए !!
दिल में बसी है चाहत तुम्हारी,
प्यारी-सी लगती सूरत तुम्हारी,
चाहत तुम्हारी सूरत तुम्हारी,
याद अदायें शोख तुम्हारी,
जाने क्यों जानम बार बार आए !
देख लूँ जब तुझे मैं इक नजर
मेरे दिल को करार आए !!
कल तक थे हम दो अंजाने
आज बन हैं प्रेम दीवाने,
इक शम्मा और इक परवाने,
इश्क में होके गिरफ्तार आए,
देखलूँ जब तुझे मैं इक नजर,
मेरे दिल को करार आए !!
तुम जो मिली तो चाह मिली है,
भटके राही को राह मिली है,
चह मिली है राह मिली है,
मुझको मुहब्बत अथाह मिली है,
बिगड़े नसीब तुम सवांर लाए !
देख लूँ जब मैं तुझे इक नजर,
मेरे दिलको करार आए !!
प्यार के काबिल यूँ दिल मिला,
इक खूबसूरत साहिल मिला,
दिल भी मिला साहिल भी मिला,
प्यार का जब से चला सिलसिला,
भूले हम घर अपना तेरे द्वार आए,
देख लूँ जब मैं तुझें इक नजर,
मेरे दिल को करार आए !!
No comments:
Post a Comment