जब याद तुम्हारी आती है !
तो मुझको यूँ खूब सताती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
तो दिल को बड़ा तड़पाती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
आँसुओं से आँखें भीग जाती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
नैनों से नींद उड़ जाती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
चाहत मेरी आँसू बहाती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
साथ देती तुम्हारी पाती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
मेरी छलनी हो जाती छाती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
यादें ही दिलको बहलाती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
तमन्नाएं नई जग जाती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
ख़ामोशी मेरी गीत गाती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
वफा ही राहत दिलाती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
तो प्रीत मेरी इठलाती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
उम्मीद की किरण बंध जाती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
प्रेम की ज्योति जगमगाती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
गुलशन मेरी प्रीत सजाती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
वही मेरी जीवन साथी है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
‘अजनबी’ की उम्र बीत जाती है !!
जब याद तुम्हारी आती है !
किशन से राधा मिलने आ जाती है !!
No comments:
Post a Comment